डीके सिंह // नित्य समाचार 👁👁
उत्तराखंड की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने पति गिरधारी लाल साहू उर्फ पप्पू गिरधारी के खिलाफ देहरादून कैंट थाने में मुकदमा दर्ज कराया, मारपीट, जातिसूचक अपमान और हत्या की साजिश का आरोप।
*देहरादून /* उत्तराखंड की कैबिनेट मंत्री *रेखा आर्या* ने अपने पति *गिरधारी लाल साहू उर्फ पप्पू गिरधारी* के खिलाफ देहरादून के कैंट थाने में मुकदमा दर्ज कराया है।
मंत्री ने पति पर *मारपीट, उत्पीड़न, जातिसूचक शब्दों से अपमानित करने और जान से मारने की धमकी* देने के आरोप लगाए हैं। शिकायत में एक ऑडियो का हवाला देते हुए *हत्या की साजिश रचने* का आरोप भी लगाया गया है। गुरुवार को दर्ज मुकदमे में भारतीय न्याय संहिता और *अनुसूचित जाति-जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम* की धाराएं शामिल हैं।
मुकदमा दर्ज कराने के बाद रेखा आर्या ने फेसबुक पर एक वीडियो और पति से जुड़ा ऑडियो साझा किया। उन्होंने कहा कि ऑडियो सुनने के बाद उन्हें पुलिस में शिकायत देने का निर्णय लेना पड़ा। मंत्री के मुताबिक, यह कदम *बच्चों की सुरक्षा* को ध्यान में रखकर उठाया गया है।
इस घटनाक्रम के बाद उनकी तबीयत बिगड़ने और अस्पताल में भर्ती होने की जानकारी भी सामने आई है। द्वारिका चौक स्थित *कृष्णा मेडिकल अस्पताल* में कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य भर्ती हैं।

