थाना सिविल लाईन पुलिस द्वारा मुठभेड़ में अभियुक्त को किया गिरफ्ता


रामपुर ब्रेकिंग:-

*थाना सिविल लाईन पुलिस द्वारा मुठभेड़ में अभियुक्त को किया गिरफ्तार,

अज्ञात अभियुक्त द्वारा थाना सिविल लाइन, रामपुर निवासी एक व्यक्ति की पुत्री उम्र करीब 16 वर्ष के साथ फैक्ट्री में नौकरी का झांसा देकर अश्लील हरकतें करने के सम्बंध में थाना हाजा पर 288/24 धारा 354 भादवि 7/8 पास्को एक्ट पंजीकृत किया गाय था। विवेचना के दौरान मुकदमा उपरोक्त की पीडिता के साथ अज्ञात अभियुक्त द्वारा जबरदस्ती बलात्कार करने की पुष्टि हुई जिसके आधार पर मुकदमा उपरोक्त में धारा 376 आईपीसी व 3/4 पाक्सो एक्ट की वृद्धि की गई। उपरोक्त मुकदमे का सकुशल अनावरण करने हेतु  पुलिस अधीक्षक महोदय जनपद रामपुर विद्यासागर मिश्र द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक महोदय जनपद रामपुर अतुल कुमार श्रीवास्तव के निकट पर्यवेक्षण में तथा क्षेत्राधिकारी नगर महोदय जितेन्द्र कुमार के कुशल नेतृत्व में दौराने चैकिंग मुकदमा उपरोक्त में प्रकाश में आये अभियुक्त सुमित उपाध्याय पुत्र प्रमोद उपाध्याय नि० दुनका थाना शाही जनपद बरेली उम्र करीब 28 वर्ष को ग्राम भमरौआ से ग्राम बढपुरा जाने वाले रास्ते के कट पर पुलिस मुठभेड़ के दौरान एक अदद तमंचा नाजायज 315 बोर मय 02 कारतूस जिन्दा व 01 खोखा कारतूस 315 बोर तथा एक मो०सा० रजि० न0 UP 25 EA 0211 के साथ मौके से गिरफ्तार किया गया। विवेचना के दौरान ज्ञात हुआ कि अभियुक्त सुमित उपाध्याय उपरोक्त गरीब लोगों को चिन्हित कर सरकारी आवास दिलाने के नाम पर बहला फुसलाकर ले जाकर बलात्कार जैसा गम्भीर महिला सम्बंधित अपराध कारित करता है। पुलिस मुठभेड़ के दौरान अभियुक्त के  पैर में गोली लगने से घायल हो गया है जिसको उपचार हेतु जिला अस्पताल, रामपुर भेजा गया।

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!