ईद मिलादुन्नबी पर जुलूस-ए-मोहम्मदी शान-ओ-शौकत के साथ निकाला गया


 

जनपद रामपुर:-

यूपी के जिला रामपुर की बिलासपुर तहसील में जुलूस में शामिल लोग नारा-ए-तकबीर, अल्लाहु अकबर व मोहम्मद का दामन हम नही छोड़ेंगे जैसे नारे लगा रहे थे।

पैगंबर इस्लाम हजरत मुहम्मद साहब के जन्मदिन के मौके पर बिलासपुर में जुलूस-ए-मोहम्मदी बड़े ही अदबो-एहतेराम के साथ सोमवार को निकला। इस मौके पर एक दर्जन से अधिक नात पढ़ने वाली अंजुमनों ने शिरकत करते हुए माहौल को इश्के रसूल से रुबरू करा दिया। बता दे कि अरबी महीना के माहे रवि अव्वल की 12 तारीख को पैगंबरी-इस्लाम हजरत मोहम्मद साहब का जन्मदिन पूरी दुनिया में बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया जाता है। रविवार शाम की घरों में रोशनी की गई।सोमवार सुबह कुरानख्वानी के साथ फातिहा भी पढ़ी गई। दिन में कस्बे में जुलूस-ए-मोहम्मदी निकाला गया। जुलूस  मुहल्ले मदरसा से उठकर नगर चौराहा होते हुए ईदगाह पर समाप्त हुआ।इस दौरान उलेमाओ ने कहा कि मानवता के लिए पूरी तरह समर्पित पैगंबर मोहम्मद साहब के बताए रास्ते पर चलकर ही हम अपने जीवन को सार्थक बना सकते हैं।

हजरत मोहम्मद साहब ने इंसानियत का पैगाम दिया। गरीबों-मजबूरों की मदद करने की तालीम दी। हजरत रसूल उल्लाह मोहम्मद सल्लाह औह-आलै वसल्लम ने अपने पैगाम में तालीम हासिल करने, मुल्क से मोहब्बत करने, कुरान पढ़ने व झूठों से बचने का संदेश दिया था


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!