जनपद रामपुर :- एसडीएम बिलासपुर अनुराग सिंह ने संभाला प्रशासनिक कार्यभार
बिलासपुर। शाहबाद से स्थांतरित होकर आए बिलासपुर के एसडीएम अनुराग सिंह ने आज प्रशासनिक कार्यभार भी संभाल लिया है। डीएम जोगिंदर सिंह के आदेश पर एसडीएम अनुराग सिंह न्यायिक के साथ अब प्रशासनिक कार्य भी देखेंगे।
तहसील स्तर पर हो मामलों का निस्तारण : अनुराग सिंह
प्रशासनिक कार्य संभालते ही लगा बधाईयों का तांता
और पुलिस बल के साथ एसडीएम अनुराग सिंह ने मार्च किया। दीपावली एवं अन्य पर्वों पर प्रशासन की गाइडलाइन का अक्षरशः पालन हो इसके लिए वे लगातार नगर संभ्रांत नागरिकों व्यापार संगठनों के साथ साथ मीडिया एवम् प्रेस क्लब (रजि.) के साथ संपर्क में थे।
बिलासपुर एसडीएम अनुराग सिंह ने कहा कि सरकार की मंशा है कि जो वाद आएं उन्हें तहसील स्तर पर ही निस्तारित कर दिया जाय जिससे लोगों में प्रशासन के
प्रति विश्वास बढ़े। उन्होंने कहा कि पूरा प्रयास रहेगा कि अब तहसील स्तर की समस्या जिले तक न जाए। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की गरीब, मजलूम, पीड़ित, शोषित जनता को परेशान होने की जरूरत नहीं है।
महिलाओं के लिए अलग से सुनवाई सेल बनेगा। एसडीएम अनुराग सिंह ने कहा कि अगर कोई कर्मचारी बेवजह तहसील का चक्कर लगवा रहा है या परेशान कर रहा है तो बेहिचक सूचित करें, उसके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी साथ ही उन्होंने प्रत्येक अधिकारी और कर्मचारी को जनता की समस्या दूर करने का निर्देश दिया अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इसके अलावा उन्होंने पुराने वादों की प्राथमिकता पर सुनवाई की बात कही।