छिंदवाड़ा:–:-
इन दिनों हार्ट अटैक से मौत होना एक आम सी घटना हो गई है। छिंदवाड़ा जिले के विशेष न्यायाधीश मोहित दीवान की सुबह दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई।वहां मौजूद लोगों ने बताया कि एट्रोसिटी कोर्ट के जज दीवान रोजाना की तरह सतपुड़ा क्लब में बैडमिंटन खेल रहे थे, इसी दौरान उन्हें अचानक सीने के पास दर्द महसूस हुआ और वे जमीन पर गिर पड़े। वहां मौजूद लोगों ने उन्हें तुरंत एंबुलेंस से निजी अस्पताल में भर्ती कराया। वहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि जज साहब को कार्डियक अरेस्ट आया था। डॉक्टर ने तुरंत उन्हें सीपीआर भी दिया, लेकिन इसके बावजूद उनकी जान नहीं बच सकी। इस घटना के बाद एक बार फिर स्वास्थ्य को लेकर कई सवाल खड़े हो गए हैं।

