युवती को निकाह का झांसा देकर शारीरिक शोषण करने वाला आरोपी युवक गिरफ्तार


जनपद रामपुर🇮🇳🇮🇳

डी के सिंह-: नित्य समाचार👁👁

बिलासपुर नगर के एक मोहल्ले में किराए पर रहने वाली पीड़िता ने 16 मार्च को आरोपी सलमान के खिलाफ कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई थी। युवती ने बताया कि वह तलाकशुदा है और उसकी साढ़े तीन साल की एक बेटी है। वह बाईपास स्थित एक ढाबे पर काम करके अपना जीवन-यापन करती है।पीड़िता के अनुसार, मोहल्ला टांडा हुरमतनगर निवासी सलमान ने उसे निकाह का झांसा देकर लगभग एक साल तक उसका शारीरिक शोषण किया। जब युवती शादी की बात करती थी, तो सलमान ‘पहले बहन की शादी हो जाए’ जैसे बहाने बनाता था। युवक ने खुद को अविवाहित बताया था, लेकिन बाद में पता चला कि सलमान शादीशुदा है और उसके तीन बच्चे भी हैं।

युवती ने यह भी बताया कि सलमान ने कई बार उसे दवाइयां खिलाकर उसका जबरन गर्भपात कराया। जब उसने निकाह का दबाव बनाया, तो सलमान ने उसके साथ मारपीट की। साथ ही,अश्लील वीडियो वायरल करने और जान से मारने की धमकियां भी दीं। इन हरकतों से मजबूर होकर युवती ने पुलिस से कानूनी कार्रवाई की गुहार लगाई थी।

कस्बा चौकी इंचार्ज योगेश कुमार सिंह ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर आरोपी सलमान को शनिवार सुबह अहरो रोड स्थित एक धर्मकांटे के पास से गिरफ्तार किया गया। कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक जीत सिंह ने सलमान की गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुए बताया कि अभियुक्त को संबंधित न्यायालय में पेश कर दिया गया है। मामले की विवेचना जारी है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *