भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत को पुलिस ने किया गिरफ्तार


नित्य समाचार👁👁

मुजफ्फरनगर। ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर में किसानों का आंदोलन 22 मार्च से विभिन्न मुद्दों को लेकर जारी है। संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर सोमवार को बड़ी संख्या में किसान प्रदर्शन में शामिल होने के लिए एकत्र हुए। इसी दौरान भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत को पुलिस ने रोककर गिरफ्तार कर लिया।

 

गिरफ्तारी की खबर फैलते ही भाकियू कार्यकर्ताओं के बीच नाराजगी और आक्रोश का माहौल बन गया। भाकियू के  प्रदेश अध्यक्ष यूथ सभा  दुर्वेश कुमार ने कहा कि किसानों के आंदोलन को दबाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि ओडिशा के किसान जल, जंगल और जमीन जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों को लेकर संघर्ष कर रहे हैं।

भाकियू का शीर्ष नेतृत्व फिलहाल इस मामले पर बातचीत कर रहा है और पूरी स्थिति पर नजर रखी जा रही है। दुर्वेश कुमार ने कहा कि यदि आवश्यकता पड़ी तो इसके विरोध में आंदोलन शुरू किया जा सकता है

राकेश टिकैत की गिरफ्तारी ऐसे समय हुई है जब देशभर में किसानों के मुद्दे एक बार फिर चर्चा में हैं। किसान संगठन लगातार अपनी मांगों को लेकर आवाज उठाते रहे हैं। इस गिरफ्तारी को आंदोलन को कमजोर करने का प्रयास माना जा रहा है, जिससे किसान संगठनों में असंतोष फैल गया है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *