तेज रफ्तार टूरिस्ट बस ने टेंपो में मारी टक्कर 11 घायल


टूरिस्ट बस ने टेंपो को मारी टक्कर, पलटकर 20 मीटर तक घसीटा; 11 घायल

 

बिलासपुर। बाईपास पर रामनगर पुल के समीप एक तेज रफ्तार

 

टूरिस्ट बस ने कर्मचारियों से भरे टेंपो को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में टेंपो पलट गया जबकि टक्कर मारने वाली बस उसे करीब 20 मीटर तक घसीटते हुए ले गई। गनीमत रही कि पुल की रेलिंग से टकराने के बाद टेंपो नीचे गिरने से बच गया। हादसे में टेंपो चालक सहित 11 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इनमें दो घायलों को हायर सेंटर रेफर किया गया है। जानकारी के मुताबिक शनिवार की सुबह टेंपो सिकरौरा और बेरखेड़ा गांव के निजी कर्मचारियों को लेकर टेमरा गांव स्थित जीपीएल फैक्ट्री (धागा फैक्ट्री) जा रहा था। सभी कर्मचारी ड्यूटी पर जा रहे थे। रामनगर पुल के पास पीछे से आ रही तेज रफ्तार टूरिस्ट बस ने टेंपो में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद टेंपो सड़क पर पलट गया और बस उसे घसीटते हुए करीब 20 मीटर दूर तक ले गई। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। राहगीरों और ग्रामीणों ने घायलों को बाहर निकाला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *