डीके सिंह// नित्य समाचार (तहसील अध्यक्ष ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन उत्तर प्रदेश)
“पैसे दो और पेड़ काटो” डंडिया वन रेंजर में खुला भ्रष्टाचार, जोर से चल रहा है रुपया, हरियाली हो रही नीलाम
*रामपुर:* तहसील बिलासपुर के अंतर्गत आने वाले *डंडिया वन रेंज क्षेत्र* में वन माफियाओं के हौसले बुलंद हैं। यहां “पैसे दो और जंगल काटो” का फॉर्मूला जोरों पर चल रहा है।
स्थानीय लोगों का आरोप है कि डंडिया रेंज में कटान के लिए रेट फिक्स है। साइकिल का इतना, मोटर साइकिल का इतना। पैसा देने के बाद न वनकर्मी रोकते हैं न ही कोई कार्रवाई होती है। दिन में ही कटान और शाम को तस्करी आम बात हो गई है।वन क्षेत्र के अंदर कटे हुए पेड़ों के गट्ठर पड़े हैं और तस्कर बेखौफ होकर लकड़ी समेट रहे हैं।
ग्रामीणों का कहना है कि *रेंज कार्यालय में “ऊपरी कमाई” के चलते* जिम्मेदार अधिकारी/कर्मचारी आंख बंद कर लेते हैं। इसी वजह से डंडिया का जंगल लगातार उजड़ता जा रहा है।
पर्यावरण को हो रहे इस भारी नुकसान को लेकर लोगों में आक्रोश है।
ग्रामीणों ने डीएफओ रामपुर से मांग की है कि डंडिया रेंज की तुरंत जांच कराकर भ्रष्टाचार में लिप्त वनकर्मियों पर कड़ी कार्रवाई की जाए और अवैध कटान पर रोक लगाई जाए।

