सेवा संकल्प अभियान: कृषि राज्यमंत्री बलदेव सिंह औलख ने 12 दिव्यांगजनों को बांटी ट्राईसाइकिल और 8 जोड़ी बैसाखी


डी के सिंह //नित्य समाचार

(तहसील अध्यक्ष ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन उत्तर प्रदेश)

*बिलासपुर / रामपुर।* सेवा संकल्प अभियान के तहत दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण उपलब्ध कराकर उन्हें आत्मनिर्भर एवं सशक्त बनाने की दिशा में निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।

विकास खण्ड बिलासपुर में दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग द्वारा सहायक उपकरण वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में *मा. राज्यमंत्री कृषि, शिक्षा एवं अनुसंधान बलदेव सिंह औलख जी* ने अपने कर-कमलों से *12 दिव्यांगजनों को ट्राईसाइकिल तथा 08 जोड़ी बैसाखी* वितरित कीं।

सहायक उपकरण प्राप्त कर दिव्यांगजनों के चेहरे पर खुशी दिखाई दी। लाभार्थियों ने शासन द्वारा उपलब्ध कराई गई इस सुविधा के लिए आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर राज्य मंत्री ने कहा कि दिव्यांगजन समाज का अभिन्न हिस्सा हैं। उन्हें सुविधाएं एवं आवश्यक सहायक उपकरण उपलब्ध कराकर उनके दैनिक जीवन को सुगम बनाने तथा उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के लिए सरकार द्वारा विभिन्न योजनाएं संचालित की जा रही हैं। उन्होंने पात्र दिव्यांगजनों से विभागीय योजनाओं का लाभ उठाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में ब्लॉक प्रमुख बिलासपुर, खण्ड विकास अधिकारी बिलासपुर सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *