डी के सिंह // नित्य समाचार👁👁
(तहसील अध्यक्ष :- ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन उत्तर प्रदेश)
*बिलासपुर :* जिला रामपुर की तहसील बिलासपुर में 115 साल पुराने ऐतिहासिक भाखड़ा बांध की मरम्मत का कार्य तकनीकी अड़चनों के कारण रुक गया है। लगातार आ रही बाधाओं को दूर करने के लिए अब अधिकारियों और कर्मचारियों ने आस्था का सहारा लिया है।
जानकारी के अनुसार भाखड़ा बांध की मरम्मत में जलस्तर अधिक होने और तकनीकी खामियों के चलते लगातार दिक्कतें आ रही हैं। मरम्मत कार्य शुरू नहीं हो पा रहा है। ऐसे में विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों ने बिलासपुर स्थित शीतला माता के दरबार में महायज्ञ और पूजा-अर्चना का आयोजन किया।
मान्यता है कि शीतला माता के आशीर्वाद से सभी विघ्न दूर हो जाते हैं। अधिकारियों ने पूजा-अर्चना कर बांध की मरम्मत कार्य के निर्विघ्न रूप से पूरा होने की प्रार्थना की।
फिलहाल विभाग जलस्तर घटने का इंतजार कर रहा है। जलस्तर कम होते ही मरम्मत कार्य को युद्धस्तर पर शुरू किया जाएगा। 115 साल पुराने इस बांध का क्षेत्र के सिंचाई और जल प्रबंधन में महत्वपूर्ण योगदान है।

