जनपद रामपुर:-
सैदनगर । इमरता गांव में निर्माणाधीन दरवाजे एवं दीवार को पड़ोसियों ने धक्का मार कर गिरा दिया। हादसे में घर के अंदर खेल रहा बच्चा दीवार के नीचे दबकर घायल हो गया। मामला अजीमनगर थाना क्षेत्र के इमरता गांव का है। घर के दरवाजे को लेकर गांव निवासी मोहम्मद उमर और कदीर के बीच विवाद चल रहा है। शुक्रवार दोपहर को दूसरे पक्ष के लोग कदीर अहमद, जफीर अहमद मेहताब जहां और
शबनम ने दीवार और दरवाजे को धक्का मार कर गिरा दिया। हादसे में घर के अंदर मौजूद बच्चा अलफेज दीवार के नीचे दब गया। परिजनों ने गंभीर रूप से घायल बच्चे को ईंट पत्थर हटाकर बाहर निकाला। चौकी इंचार्ज रजनीश कुमार पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंच गए। पुलिस ने घायल बच्चे को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। पीड़ित पक्ष में आरोपियों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दे दी है।