चिकित्सक के पुत्र की गोवा से लौटते समय मौत, परिवार में मचा कोहराम


 

नित्य समाचार संवाददाता बिलासपुर:-

बिलासपुर। परिवार के साथ गोवा घूमकर लौट रहे नगर के प्रसिद्ध चिकित्सक के कक्षा ग्यारह में पढ़ने वाले करीब 17 वर्षीय पुत्र की अचानक हृदयगति रुक जाने से मौत हो गई, पुत्र की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। नगर के मुहल्ला एसडीएम कोर्ट हरिनगर कॉलोनी के रहने वाले डॉक्टर विनय आर्य कॉलोनी में ही अपना निजी हॉस्पिटल चलाते हैं। परिजनों के मुताबिक वह बीती तीन जनवरी को अपने परिवार सहित गोवा घूमने के लिए निकले थें। शुक्रवार को गोवा से लौटते समय ग्वालियर के पास उनके 16 वर्षीय पुत्र प्रखर आर्य के अचानक पेट में तीव्र दर्द होने लगा इससे परिवार के सदस्य घबरा गए बताया जाता है कि दर्द के कारण उसे बेचैनी होने लगी तभी परिवार उसे वापिस दिल्ली ले गया और एक अस्पताल में भर्ती कराया गया इस दौरान उसने उपचार के चलते उसकी अचानक हृदयगति रुक जाने से उसकी मौत हो गई, इसको देख परिवार की चीख- पुकार मच गई।रविवार की दोपहर एंबुलेंस के माध्यम से मृतक प्रखर का पार्थिव शरीर के घर पहुंचने पर लोगों की भारी संख्या में भीड़ जमा हो गई और रोते-बिलखते परिवार के अन्य सदस्य भी पहुंचें। परिवार के साथ गोवा गए कमल छाबड़ा ने बताया कि मृतक प्रखर आर्य उत्तराखंड के रूद्रपुर डीपीएस स्कूल में कक्षा ग्यारह का छात्र था, और वह परिवार में सबका दुलारा था। परिजनों के अनुसार डॉक्टर विनय आर्य पूर्व – चिकित्साधिकारी भी रहे चुके है, उन्होंने सरकारी नौकरी को अलविदा – कहते हुए वर्ष 2016-17 में उन्होंने अपने पुत्र प्रखर के नाम से हॉस्पिटल – संचालित किया था।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *