जनपद रामपुर नित्य समाचार संवाददाता:-
– उत्तर प्रदेश के लखीमपुर में जिस तरह से पुलिस कस्टडी में एक व्यक्ति की मौत के आरोप के बाद प्रदर्शन कार्यों को समझाने गए डीएसपी की शब्दावली पर अखिलेश यादव प्रियंका गांधी सहित कई नेताओं की प्रतिक्रियाओं ने प्रदेश की सरकार पर सवाल खड़े किए अब इसी मुद्दे पर राज्यमंत्री बलदेव औलख का बड़ा बयान आ चुका है।
: उत्तर प्रदेश सरकार में राज्यमंत्री बलदेव सिंह औलख ने अपने गृह जनपद रामपुर में भाखड़ा नदी पर करोड़ों की लागत से बनने वाले पुल का नारियल फोड़ कर शिलान्यास किया है। इस दौरान उन्होंने मीडिया से रूबरू होकर लखीमपुर खीरी में डीएसपी के बिगड़े बोल और प्रदेश सरकार में मंत्री आशीष पटेल एवं भाजपा विधायक के उन बयानों पर जवाब दिया है। राज्य मंत्री बलदेव औलख का कहना है कि कानून सबके लिए बराबर है अगर अधिकारी ने ऐसा कुछ कहा है तो उन पर भी कार्रवाई होगी। इसके अलावा आशीष पटेल और गाजियाबाद से भाजपा विधायक के अधिकारियों पर उठाने वाले सवालों पर भी अपने वक्तव्य से राज्य मंत्री बलदेव सिंह औलख ने स्थिति को स्पष्ट किया है।
:राज्यमंत्री औलख ने महाकुंभ के आयोजन को लेकर इस सरकार की बड़ी उपलब्धि बताया है उनका कहना है कि महाकुंभ का आयोजन ऐतिहासिक है और हर किसी का ध्यान इस आयोजन ने अपनी ओर खींचा है।
राज्य मंत्री बलदेव सिंह औलख ने दिल्ली विधानसभा और यूपी के उप चुनाव में भाजपा की जीत का दावा किया है वहीं उन्होंने इंडिया गठबंधन के दो दल कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के अलग-अलग चुनाव लड़ने पर भी अपना बयान दिया है।

