*मथुरा :-*नित्य समाचार न्यूज़ एजेंसी*
मथुरा में किराए पर रह रहे हैं कांस्टेबल ने आत्महत्या कर ली। सिपाही का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला। सिपाही के द्वारा आत्महत्या किए जाने की सूचना मिलते ही थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सूचना मिलते ही परिजन भी पोस्टमार्टम हाउस पहुंच गए। थाना सदर बाजार क्षेत्र के औरंगाबाद इलाके स्थित बलदेव पुरम कॉलोनी में किराए पर रहने वाले 43 वर्षीय सिपाही राजवीर सिंह का शुक्रवार को कमरे में फांसी के फंदे पर लटका मिला। राजवीर सिंह आगरा में डायल 112 पर तैनात थे। वह ड्यूटी कर शुक्रवार की सुबह कमरे पर लौटे थे। सिपाही राजवीर सिंह के आत्महत्या किए जाने की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची थाना सदर बाजार पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया और मामले की जानकारी आला अधिकारियों को दी। सीओ सिटी भूषण वर्मा ने बताया कि सिपाही ने आत्महत्या की है। अभी कारण स्पष्ट नहीं हुआ।मामले की जांच की जा रही है। वहीं राजवीर ने आत्महत्या क्यों की इस बारे में परिजन भी कुछ बताने को तैयार नहीं।