समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं सांसद (राज्यसभा) रामजी लाल सुमन को लगातार जान से मारने की धमकी, से आहत रामपुर जिला अध्यक्ष ने जिलाधिकारी को दिया ज्ञापन


जनपद रामपुर :-

नित्य समाचार न्यूज़ एजेंसी

समाजवादी पार्टी  के रामपुर जिला अध्यक्ष व कार्यकर्ताओं  ने मिलकर आज रामपुर जिला अधिकारी को राष्ट्रपति महोदय के नाम ज्ञापन दिया और कहा उत्तर प्रदेश की,जनता के उत्पीड़न, हत्या, लूटपाट  और महिलाओं के साथ दुर्व्यवहार और अराजकता की घटनाएं आम हो गई हैं। कानून व्यवस्था ध्वस्त हो गई है। अपराधियों के हौसले बढ़ गए हैं। उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार कानून का शासन स्थापित करने में पूरी तरह विफल हो गई है।

बीते कई सप्ताह से समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं सांसद (राज्यसभा)  रामजी लाल सुमन को करणी सेना द्वारा निरंतर जान से मारने की धमकी दी जा रही है तथा उनके आवास पर हमला भी किया गया। पांच दिन पूर्व दिनांक 27 अप्रैल 2025 को बुलंदशहर जाते समय अलीगढ़ में उनके काफिले पर करणी सेना ने हमला किया, जिससे कुछ वाहन क्षतिग्रस्त हुए और लोगों को गंभीर चोटें भी आई। इस घटना के बाद भी अराजक तत्वों पर शासन /प्रशासन ने कोई कार्यवाही नहीं किया, जिससे यह स्पष्ट है कि उन्हें सरकार का खुला संरक्षण प्राप्त है। इससे उत्तर प्रदेश सरकार की दलित विरोधी मानसिकता उजागर होती है।

उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव PDA का नारा देकर समाज के सभी शोषित/उत्पीड़ित वर्गों के सम्मान एवं संविधान प्रदत्त अधिकार की लडाई मजबूती से लड़ रहे हैं। इसको उत्तर प्रदेश में प्रभुत्ववादी एवं वर्चस्ववादी समूह बर्दाश्त नहीं कर पा रहे हैं और संविधान विरोधी मानसिकता का खुलेआम प्रदर्शन कर रहे हैं। इन लोगों की लोकतंत्र और बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर द्वारा निर्मित भारतीय संविधान में कोई आस्था नहीं है। इसीलिए इन समूहों द्वारा PDA समाज में उत्पीड़न की घटनाओं में तेजी से बढ़ोत्तरी हुई है।

आप भारतीय संविधान की संरक्षक हैं, ऐसे में समाजवादी पार्टी उत्तर प्रदेश में बेहाल कानून व्यवस्था, रामजी लाल सुमन के साथ अलोकतांत्रिक व्यवहार सहित प्रदेश में लगातार हो रहे संविधान विरोधी कृत्यों को आपके संज्ञान में ला रही है, जिससे आपके द्वारा संविधान एवं लोकतंत्र की मजबूती की दिशा में ठोस निर्णय हो ।ज्ञापन देने में समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष  अमरजीत सिंह आदि अन्य  समाजवादी पार्टी के

कार्यकर्ता शामिल हुए

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *