जनपद रामपुर👁👁
नित्य समाचार न्यूज़ एजेंसी⚡
प्रधान संपादक डीके सिंह🙏
हरियाली तीज महोत्सव में सजी रंग-बिरंगी शाम, सुनैना गुप्ता बनीं तीज क्वीन और पूजा जैन रहीं रनरअप
रामपुर। हरियाली तीज के उल्लासपूर्ण पर्व पर लायंस क्लब रामपुर एलिट की ओर से होटल जेनिथ में भव्य तीज महोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में परंपरागत उत्सव की झलक के साथ महिलाओं और बच्चों के लिए कई सांस्कृतिक व मनोरंजक गतिविधियां आयोजित की गईं, जिसने समां बांध दिया।
महिलाओं ने पारंपरिक परिधानों में सजकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई और झूले झूलते हुए तीज पर्व की खुशियों को साझा किया। इस अवसर पर चाट-पकौड़ी जैसे पारंपरिक व्यंजनों का भी लुत्फ उठाया गया।
कार्यक्रम में रंगारंग नृत्य और गायन प्रस्तुतियों के साथ प्रतियोगिताएं भी आकर्षण का केंद्र रहीं।
डांस प्रतियोगिता में पूजा विजेता बनीं, वहीं बच्चों की गायन प्रतियोगिता में अरहान, प्रियांशी, स्नेहा और वैष्णवी ने अपनी कला से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। नृत्य प्रतियोगिता में कुमारी स्नेहा और देव्यांशी संयुक्त विजेता रहीं।
बच्चों के खेल में अर्पित और सिंचन ने बाज़ी मारी, जबकि विशेष श्रेणियों में बेस्ट गेटअप का खिताब अर्चना को, बेस्ट मेहंदी का सम्मान सुनैना गुप्ता को और समय की पाबंदी में नीलू प्रधान को सम्मानित किया गया।
मुख्य आकर्षण रही तीज क्वीन प्रतियोगिता, जिसमें सुनैना गुप्ता ने ताज अपने नाम किया जबकि पूजा जैन रनरअप रहीं। इसके अलावा तीज प्रिंसेज’ का खिताब कु. नन्दनी प्रधान को मिला।
कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाने और निष्पक्ष निर्णय के लिए अर्चना विनोद, अंजलि गोयल और नौशीन खान ने निर्णायक मंडल के रूप में भूमिका निभाई।
इस आयोजन ने एक ओर जहां लोक परंपराओं को पुनर्जीवित किया, वहीं महिलाओं व बच्चों को अपनी प्रतिभा दिखाने का सुनहरा मंच भी प्रदान किया। लायंस क्लब रामपुर एलिट का यह प्रयास सराहनीय रहा, जिसने तीज पर्व को यादगार बना दिया। इस मौके पर अर्चना विनोद, अंजली गोयल, नौशीन खान, सोनी अग्रवाल, प्रीति सिंह, सुनैना गुप्ता, अर्चना गोयल, स्मिता सक्सेना, नीरू प्रधान, रानी, पूजा जैन, ऋतु, निधि आदि मौजूद रही।