देश–राज्यों की बड़ी खबरें


देश–राज्यों की बड़ी खबरें

🔹 पीएम मोदी बोले— बिहार में जंगलराज रोका, बंगाल से भी विदा करेंगे; घुसपैठ रोकने को फेंसिंग जरूरी, ममता सरकार जमीन नहीं दे रही।

🔹 भाजपा संगठन : राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन आज पार्टी अध्यक्ष पद के लिए नामांकन करेंगे; मोदी-शाह का समर्थन, निर्विरोध चुने जाने की संभावना।

🔹 जम्मू-कश्मीर : किश्तवाड़ में आतंकी मुठभेड़, 8 जवान घायल, 3 एयरलिफ्ट; ऑपरेशन त्राशी-1 जारी।

🔹 महाराष्ट्र : एकनाथ शिंदे बोले— मुंबई का मेयर महायुति का ही होगा; 29 पार्षदों से मुलाकात।

🔹 रक्षा : राजनाथ सिंह ने गाइडेड-पिनाका रॉकेट सिस्टम को हरी झंडी; आर्मेनिया को होगा एक्सपोर्ट।

🔹 इंदौर : दूषित पानी से 50+ मौतों का दावा; राहुल गांधी ने पीड़ितों से बातचीत का वीडियो शेयर किया।

🔹 सुप्रीम कोर्ट : SIR पर आज सुनवाई; पिछली सुनवाई में EC ने कहा था— यह सिर्फ नागरिकता सत्यापन है।

🔹 CJI का बयान : कानून के शब्दों के साथ उसके उद्देश्य को समझना जरूरी।

🔹 विदेश : यूएई के राष्ट्रपति शेख नाहयान आज भारत दौरे पर; तीसरी आधिकारिक यात्रा।

🔹 गाजा शांति पहल : डोनाल्ड ट्रंप ने भारत को ‘पीस बोर्ड’ में शामिल होने का न्योता दिया।

🔹 विमानन : इंडिगो फ्लाइट में बम की सूचना; लखनऊ में इमरजेंसी लैंडिंग, 8 घंटे की जांच के बाद अलर्ट फर्जी।

🔹 स्पेन : बड़ा रेल हादसा, 20 की मौत, 73 घायल; रेस्क्यू जारी।

🔹 क्रिकेट : न्यूजीलैंड ने तीसरा वनडे 41 रन से जीता; भारत 2-1 से सीरीज हारा।

🔹 घरेलू क्रिकेट : विदर्भ ने पहली बार विजय हजारे ट्रॉफी जीती; फाइनल में सौराष्ट्र को हराया।

🔹 मौसम : उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड और घना कोहरा; सड़क-रेल-हवाई यातायात प्रभावित, कई हादसे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!