अमरोहा की बेटी ने किया कमाल :- श्रष्टि बनीं असिस्टेंट कमिश्नर कमर्शियल टैक्स (PCS Officer)


डी के सिंह🙏नित्य समाचार👁

अमरोहा की बेटी ने पहले ही प्रयास में किया कमाल

श्रष्टि बनीं असिस्टेंट कमिश्नर कमर्शियल टैक्स (PCS Officer)

UPPCS 2024 में हासिल की ऐतिहासिक सफलता

 

अमरोहा जिले के गाँव शादिपुर, पोस्ट कोठी खिदमतपुर की प्रतिभाशाली बेटी श्रष्टि (पुत्री – सत्यवीर सिंह) ने पहले ही प्रयास में यूपी पीसीएस 2024 की परीक्षा में शानदार सफलता प्राप्त की है। उनका चयन असिस्टेंट कमिश्नर, कमर्शियल टैक्स पद पर हुआ है।

 

इस उपलब्धि ने न केवल परिवार बल्कि पूरे क्षेत्र का सिर गर्व से ऊँचा कर दिया है।

श्रष्टि के परिवार में खुशी की लहर है, और पूरा परिवार उनके इस चयन पर बेहद गर्व महसूस कर रहा है।

साथ ही यह भी उल्लेखनीय है कि श्रष्टि के भाई एक डेंटल डॉक्टर हैं, और परिवार की शैक्षणिक पृष्ठभूमि ने हमेशा उन्हें प्रेरित किया है।

 

श्रष्टि ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता के आशीर्वाद, भाई के मार्गदर्शन, और अपनी निरंतर मेहनत व लगन को दिया है। उनकी इस उपलब्धि से अमरोहा जिले का नाम शिक्षा के क्षेत्र में एक बार फिर चमक उठा है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *