नित्य समाचार👁👁
फिरोजाबाद DM पर उन्हीं की तहसीलदार राखी शर्मा ने अपने गंभीर आरोप लगाये है. DM के बाबुओं की करोड़ों रूपये के जमीन घोटाले की जांच में राखी शर्मा पर “नेगटिव रिपोर्ट” देने का दबाब बनाया गया.
उन्होने बात नही मानी तो उनको एडवर्स एंट्री मिली और 8 महीने वेतन रोका गया.
DM ने कुछ लोगों को राखी के पीछे लगा दिया है. वह परेशान कर रहे है. आरोप है कि DM के हाथ में जो 1.75 लाख का Iphone है, वह राखी शर्मा की कमाई का है. I-watch भी उन्होने खरीदकर दी है. DM के लिए यह काम OSD शीलेन्द्र शर्मा करता है.
अपने साथ हुए अन्याय के खिलाफ राखी शर्मा हाईकोर्ट गयी तो उनके ऊपर रिट वापसी के लिए दबाब बनाया गया. राखी शर्मा का दावा है कि जो तथ्य उन्होने कहे है उसके सारे प्रमाण उनके पास है.
वह इस मामले में यूपी के मुख्यमंत्री से उच्चस्तरीय जांच चाहती है.

