जनपद रामपुर🇮🇳🇮🇳
डी के सिंह//नित्य समाचार ( तहसील अध्यक्ष:- ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन उत्तर प्रदेश, प्रदेश अध्यक्ष:- भारतीय किसान यूनियन अ टिकैत यूथ सभा )
बिलासपुर। 👉 जिला रामपुर की तहसील बिलासपुर में नाबालिग किशोरी को पड़ोस के गांव का युवक अगवा कर ले गया। पिता की तहरीर पर पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। कोतवाली क्षेत्र के गांव खैमरी निवासी विनोद पुत्र इन्दल ने पुलिस को तहरीर सौंपी।और बताया कि उसकी 15 वर्षीय नाबालिग पुत्री लक्ष्मी शनिवार की तड़के घर से लापता हो गई। आरोप है कि हामिदाबाद निवासी सागर उसे अगवा कर अपने साथ ले गया है। इस कार्य में सागर के पड़ोसी जौन पुत्र राजकुमार ने भी मदद की है।लड़की के पिता के अनुसार घर में खोजबीन करने पर पता चला कि लड़की अपने साथ मां के करीब 2 लाख रुपये के जेवर और कीमती कपड़े भी ले गई है। बताया कि आरोपी सागर पहले से ही विवाहित है और दो बच्चों का पिता है। आरोपी झगड़ालू और दबंग किस्म का व्यक्ति है, जिससे उनको जान का खतरा बना हुआ है। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक जीत सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर दोनों आरोपी युवकों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर ली है। जल्द ही किशोरी को बरामद कर आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।

