“माँ गंगे की सेवा ही सच्चा मातृ सम्मान”* 


जनपद रामपुर🇮🇳

नित्य समाचार👁👁

*स्वच्छता अभियान, 70 किलो कचरा हटाकर दिया स्वच्छता का संदेश*

*“गंगा तट पर स्वच्छता का महाअभियान, युवाओं ने दिखाई सामाजिक जिम्मेदारी”*

जिलाधिकारी  अजय कुमार द्विवेदी के निर्देशन में जिला गंगा समिति, रामपुर द्वारा “हर रविवार एक घंटा श्रमदान” अभियान के अंतर्गत विशेष स्वच्छता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व जिला परियोजना अधिकारी, जिला गंगा समिति रामपुर श्री लव कुमार ने किया।

अभियान के दौरान स्वयंसेवकों, क्लीनअप रामपुर, आर्ट ऑफ लिविंग संस्था एवं स्थानीय नागरिकों ने मिलकर नदी तट एवं आसपास के क्षेत्रों में व्यापक सफाई अभियान चलाया। इस दौरान लगभग 60 से 70 किलोग्राम प्लास्टिक, पूजन सामग्री एवं अन्य कचरा एकत्र कर उसका सुरक्षित निस्तारण कराया गया।

*“माँ गंगे को स्वच्छ रखना हम सबकी जिम्मेदारी”*

स्वच्छता अभियान के दौरान पुल के ऊपर से नदी में प्लास्टिक एवं अन्य सामग्री फेंक रहे लोगों को रोककर जागरूक किया गया। लोगों को समझाया गया कि जिस प्रकार हम अपनी माँ का सम्मान करते हैं, उसी प्रकार “माँ गंगे” को स्वच्छ एवं निर्मल रखना भी हमारा कर्तव्य है।

जिला परियोजना अधिकारी  लव कुमार ने कहा कि “माँ गंगे” की सेवा एवं स्वच्छता का यह अभियान समाज को सकारात्मक संदेश देने का कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा कि जनसहभागिता से ही स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण का निर्माण संभव है।

*जनभागीदारी से बनेगा स्वच्छ और सुंदर वातावरण*

उन्होंने सभी नागरिकों से अपील की कि वे नदियों एवं सार्वजनिक स्थलों पर गंदगी न फैलाएं तथा स्वच्छता अभियानों में बढ़-चढ़कर भाग लें। अभियान के अंत में सभी प्रतिभागियों ने “माँ गंगे” को स्वच्छ एवं प्रदूषण मुक्त रखने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम में स्वयंसेवी संस्थाओं के प्रतिनिधि शुभम मिश्रा, आकाश, योगेश सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *