डीके सिंह //नित्य समाचार
(तहसील अध्यक्ष :-ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन उत्तर प्रदेश)
*बिलासपुर (रामपुर):- जिला रामपुर की तहसील बिलासपुर में आगामी चुनावों को देखते हुए मतदाता सूची को पूरी तरह से त्रुटिरहित बनाने के लिए प्रशासन एक्शन मोड में आ गया है। *उप जिलाधिकारी बिलासपुर* की अध्यक्षता में बूथ संख्या 61 से 189 तक के BLO और सुपरवाइजरों की एक महत्वपूर्ण बैठक आहूत की गई।
बैठक में मतदाता सूची में पायी जा रही गड़बड़ियों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई और सभी BLO को टारगेट देकर काम पूरा करने के निर्देश दिए गए
*फॉर्म-8 की एरर 100% खत्म करो:*
SDM बिलासपुर ने स्पष्ट कहा कि मतदाता सूची में नाम, पिता के नाम, उम्र और पते में जो भी त्रुटियां हैं, उन्हें फॉर्म-8 के माध्यम से तुरंत ठीक किया जाए। मृत, डुप्लीकेट और स्थानांतरित मतदाताओं के नाम हटाने की प्रक्रिया में तेजी लाई जाए।
प्रत्येक बूथ पर फॉर्म-6 के तहत कम से कम 20-20 नए पात्र मतदाताओं को जोड़ने का लक्ष्य दिया गया है। 18 वर्ष पूर्ण कर चुके युवाओं का नाम अनिवार्य रूप से जोड़ा जाएगा।
बिलासपुर में महिला मतदाताओं का अनुपात कम होने पर चिंता जताई गई। निर्देश दिए गए कि घर-घर जाकर महिला मतदाताओं का पंजीकरण सुनिश्चित किया जाए।
सभी मतदान केंद्रों की जियो-टैगिंग के लिए बूथों के अक्षांश व देशांतर का डेटा पोर्टल पर अपडेट करना अनिवार्य किया गया है।
बैठक में *तहसीलदार बिलासपुर, सभी BLO / सुपरवाइजर तथा VRC ऑपरेटर* उपस्थित रहे।
उप-जिलाधिकारी बिलासपुर ने अंत में चेतावनी देते हुए कहा कि मतदाता सूची शुद्धिकरण के कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी BLO को प्रतिदिन की प्रगति रिपोर्ट VRC सेंटर पर जमा करनी होगी।

