बिलासपुर में बंद पड़ा स्पा सेंटर फिर से शुरू, पर्दे के पीछे किसका हाथ? शहर में चर्चा तेज


डीके सिंह// नित्य समाचार

(तहसील अध्यक्ष :-ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन उत्तर प्रदेश)

रामपुर*बिलासपुर।* तहसील बिलासपुर मे स्थित स्पा सेंटर, बिलासपुर कोतवाली के निकट जिसे अनियमितताओं और बिना लाइसेंस संचालन के चलते प्रशासन द्वारा बंद कराया गया था, अब एक बार फिर खुल चुका है। स्पा सेंटर में गतिविधियां शुरू होने की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों में चर्चा तेज हो गई है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार स्पा सेंटर में लाइटें जलती देखी गई और अंदर ग्राहकों की आवाजाही शुरू हो गई। यह वही केंद्र है  जिन्हें प्रशासन ने बंद करवा दिया था

*अनुमति को लेकर उठ रहे सवाल –

* स्थानीय लोगों का कहना है कि क्या नई अनुमति ली गई या नियमों को दरकिनार कर इसे शुरू किया गया? दुकानदारों और स्थानीय लोगों  ने कहा – “जब प्रशासन ने बंद कराया था तो अब किसके आदेश पर इसे खोला गया?” जब खुलवाना था तो बंद ही क्यों किया गया


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *