तहसीलदार की अध्यक्षता में कोर टीम (लेखपाल) की बैठक, वोटर लिस्ट की खामियों को दूर करने के निर्देश


डीके सिंह //नित्य समाचार

(तहसील अध्यक्ष ग्रामीण पत्र एसोसिएशन उत्तर प्रदेश)

बूथ पर 20-20 नए वोटर जोड़ने का लक्ष्य, जेंडर रेशियो और लोकेशन अपडेट पर जोर*

*बिलासपुर (नित्य समाचार)।* आज दिनांक *12-09-26* को तहसीलदार महोदय बिलासपुर की अध्यक्षता में कोर टीम (लेखपाल) की एक महत्वपूर्ण बैठक आहूत की गई।

बैठक में तहसीलदार महोदय ने मतदाता सूची में पाई जा रही त्रुटियों को गंभीरता से लेते हुए लेखपालों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने निर्देशित किया कि वोटर लिस्ट में जो भी एरर मिल रही हैं, उन्हें *प्रारूप-8* के माध्यम से ठीक किया जाए।

वहीं नए मतदाताओं को जोड़ने के लिए *प्रारूप-6* के तहत प्रत्येक बूथ पर *20-20 आवेदन* भरने का लक्ष्य दिया गया है। इसके साथ ही *जेंडर रेशियो (महिला मतदाताओं की संख्या) बढ़ाने* और सभी मतदान केंद्रों के *अक्षांश व देशांतर (Latitude-Longitude) को अपडेट* करने के निर्देश भी दिए गए।

बैठक में समस्त कोर टीम के सदस्य (लेखपाल) और VRC ऑपरेटर उपस्थित रहे।

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *