पिता की चिता जलने से पहले ही भाइयों में संपत्ति के लिए खूनी संघर्ष, चिता की लकड़ियों से मारपीट


 

डीके सिंह //नित्य समाचार (तहसील अध्यक्ष:- ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन उत्तर प्रदेश)

*अमरोहा (तिगरी)।* तिगरी क्षेत्र के मुक्तिधाम में सोमवार शाम एक शर्मनाक घटना सामने आई जब 78 वर्षीय बुजुर्ग के अंतिम संस्कार के दौरान उनके ही चार बेटे संपत्ति बंटवारे को लेकर आपस में भिड़ गए।

बताया जा रहा है कि बुजुर्ग का निधन सोमवार सुबह हुआ था। वे अपने बड़े बेटे के साथ रहते थे। उनके पास मकान, खेत और बैंक में जमा राशि थी।

परिजनों के अनुसार, शव को घाट लाया गया और चिता में आग लगने ही वाली थी कि बड़े बेटे ने कहा कि उसने पिता की सेवा की है इसलिए उसे ज्यादा हिस्सा मिलना चाहिए। इस बात पर तीनों छोटे भाइयों ने विरोध किया और देखते ही देखते कहासुनी लाठी-डंडों में बदल गई। आरोप है कि मारपीट में चिता के लिए रखी लकड़ियों का भी इस्तेमाल किया गया।

घाट पर मौजूद पंडित और रिश्तेदारों ने बीच-बचाव का प्रयास किया। सूचना पर तिगड़ी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। सभी घायलों को उपचार के लिए भेजा गया है।

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *