डीके सिंह// नित्य समाचार
( तहसील अध्यक्ष -ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन उत्तर प्रदेश)
*बिलासपुर।* तहसील के ग्राम रामनगर में पिछले कई महीनों से बड़े पैमाने पर जुआ खिलाए जाने से ग्रामीण परेशान हैं। ग्रामीणों के अनुसार गांव के बाहर खेतों के पास रोज सुबह से शाम तक दर्जनों लोग जुटते हैं और लाखों का दांव लगता है।
स्थानीय लोगों के अनुसार, गांव के बाहर एकांत खेतों में सुबह से जुआरियों का जमावड़ा शुरू हो जाता है, जो देर शाम तक चलता है। बताया जा रहा है कि यहां ताश के अलावा अन्य तरीकों से भी जुआ खिलाया जा रहा है। ओर दूर-दराज से जुआरी आकर दांव लगाते हैं।
ग्रामीणों के लिए सबसे चिंता की बात यह है कि इस लत की चपेट में गांव के युवा भी आ रहे हैं। एक बुजुर्ग ग्रामीण ने बताया, “हमारे बच्चे जो पहले खेत में हाथ बंटाते थे, अब दिन निकलते ही उधर चले जाते हैं। कई घरों में तो अब खाने के लाले पड़ गए हैं जुए की लत के कारण कई परिवारों में कलह हो रही है और युवा अपराध की ओर जा रहे हैं।
ग्रामीणों का कहना है कि उन्होंने कई बार 112 और स्थानीय चौकी पर सूचना दी,
*ग्रामीणों ने की कार्रवाई की मांग*
ग्राम प्रधान प्रतिनिधि सहित कई ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से मांग की है कि इस अवैध गतिविधि पर तत्काल रोक लगाई जाए
*क्या कहता है कानून?*
सार्वजनिक जुआ अधिनियम 1867 के तहत खुले में जुआ खिलाना और खेलना दोनों ही दंडनीय अपराध है। इसमें 3 महीने तक की जेल और जुर्माने का प्रावधान है।

