डीके सिंह// नित्य समाचार
( तहसील अध्यक्ष :-ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन उत्तर प्रदेश)
*बिलासपुर (रामपुर)
देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर नगर पालिका परिषद बिलासपुर द्वारा सेवा पखवाड़ा के तहत फल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
नगर पालिका अध्यक्ष द्वारा मुख्य चौराहे पर ई-रिक्शा में बैठी जरूरतमंद महिला और बच्ची को फल वितरित कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई। इस दौरान उनके साथ पुलिस कर्मी और पालिका के कर्मचारी भी मौजूद रहे।
नगर पालिका अध्यक्ष ने कहा, “प्रधानमंत्री जी का जीवन सेवा और समर्पण का प्रतीक है। उनके जन्मदिन को हम सेवा दिवस के रूप में मना रहे हैं।”
कार्यक्रम के दौरान राहगीरों, ऑटो चालकों और जरूरतमंदों को फल वितरित किए गए। मौके पर मौजूद लोगों ने नगर पालिका के इस कदम की सराहना की।

