पिपली वन में वन माफिया सक्रिय वन विभाग के कर्मचारी सुस्त


जनपद रामपुर :-                             जिला रामपुर की तहसील स्वiर के ‌ पिपली वन में  कीमती लकड़ी के काटे गए लगभग30 हरे पेड़  काटने वालों की   तलाश में  लगी वन सुरक्षा कर्मियों की टीम

पिपली वन की अंबरपुर रेंज से बुध वार रात मे पेड़ों की कटाई की गई है। कटाई में लगभग 30 की संख्या में पेड़ों को काटा गया। ग्रामीणों द्वारा मामले की शिकायत वन विभाग के उच्च अधिकारियों से की, लेकिन रात होने के कारण उस समय कोई भी अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा। सुबह होने पर वन विभाग की टीम हरकत में आई और काटे गए पेड़ों के स्थान पर  पहुंचकर पंचनामा तैयार किया। अब वन विभाग पेड काटने वाले लोगों की तलाश में जुटा है।

अंबरपुर चौकी वन रेंज के बीट वन में खड़े पेड की कटाई की गई। कटाई में कीमती पेड़ काट दिए गए। यह कटाई वन चौकी से  लगभग आधा किमी दूरी पर की गई। पीपली वन के  रेंज अधिकारी ने बताया कि वन चौकी के करीब अंबरपुर गांव के पास करीब की वनभूमि के 20- 30 हरे भरे पेड को काटा गया है।  बृहस्पतिवार की सुबह पीपली  वन रेंजर अपने साथ बीट प्रभारी और, वनरक्षक व वन कर्मचारी  सदस्यों के साथ मौके पर पहुंचे। वहां पर काटे गए पेड़ पौधों का निरीक्षण किया गया। इसके साथ ही आसपास के लोगों व गांव के लोगों से वनभूमि पर पेड़ों को काटने वाले लोगों के बारे में जानकारी ली गई।  पेड़ काटने वालों की तलाश की जा रही है। हमारे खोजी पत्रकारों से वनरक्षक कर्मचारियों से बात हुई तो वनरक्षक कर्मचारियों ने बताया कि यह कोई नई बात नहीं है इस जंगल में तो ऐसा होता ही रहता है अब देखना ही है पिपली  वन रेंजर  पेड़ों को काटने वालों के और कटवाने वालों के खिलाफ क्या कार्रवाई करते हैं


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!