रामपुर न्यूज़ :- जनपद रामपुर की तहसील बिलासपुर में उच्च अधिकारियों व सरकार के आदेशों को सरकारी कर्मचारियों ने हवा में उड़ाते हुए प्राइवेट व्यक्तियों को दोबारा अपना असिस्टेंट बनाना शुरू कर दिया है फिर से सरकारी कर्मचारियों ने प्राइवेट व्यक्तियों के द्वारा तहसील मे आम आदमी और किसानों को लूटने की तैयारी शुरू कर दी है तहसील प्रशासन प्राइवेट कर्मचारियों पर ध्यान नहीं दे रहा है। कई कर्मचारियों को बाहर का रास्ता भी दिखाया गया था। लेकिन उन्हें फिर दोबारा रख लिया गया है राज्य सरकार का आदेश है कोई भी कर्मचारी अपने कार्य के लिए निजी सहयोगी नहीं रखेगा। अगर कोई सरकारी कर्मचारी के साथ प्राइवेट सहयोगी पाया गया तो रिपोर्ट दर्ज कर कानूनी कार्यवाही की जाएगी। जिला रामपुर की तहसीलों में कई बार तलाशी अभियान भी चलाया। बिलासपुर तहसील में चर्चा थी कि तहसील के कर्मचारी निजी कर्मचारियों को रखकर उनसे अवैध रूप से लेनदेन का कार्य भी करते हैं। जिसके चलते कई बार विवाद भी हो चुका है। फिर भी सरकारी कर्मचारी अपने सरकारी कार्य व व्सरकारी दस्तावेजों को उथल-पुथल करने के लिए प्राइवेट व्यक्तियों का सहारा ले रहे ऐसे कर्मचारी माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उत्तर प्रदेश सरकार के आदेशों का उल्लंघन कर दंड के अपराधी बन रहे है ऐसे सरकारी कर्मचारियों व प्राइवेट व्यक्तियों पर सरकारी दस्तावेज से छेड़छाड़ करने पर संबंधित विभाग के उच्च अधिकारियों द्वारा कानूनी कार्रवाई कर उचित दंड देने का कार्य करना चाहिए