जनपद रामपुर:-
जिला रामपुर।राज्य महिला आयोग की सदस्य सुनीता सैनी 11 दिसंबर, 2024 को जनपद की महिलाओं से जुड़ी समस्याओं को राजकीय अतिथि गृह में पूर्वाह्न 11 बजे से सुनेंगी।इस दौरान महिला उत्पीड़न से सम्बन्धित मामलें यथा-दहेज उत्पीड़न,घरेलू हिंसा, छेड़छाड़,यौन उत्पीड़न, बाल विवाह आदि से सम्बन्धित अपराधों की सुनवाई करते हुए महिलाओं को त्वरित न्याय दिलाने के दृष्टिगत जन सुनवाई की जाएगी।तत्पश्चात मा. सदस्य महिला द्वारा बंदी गृहों,बालिका/महिला गृहों व आंगनबाड़ी केंद्रों का निरीक्षण भी किया जाएगा।
राज्य महिला आयोग कार्यालय से जारी पत्र में वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी,पुलिस अधीक्षक अथवा उनकी ओर से नामित वरिष्ठ पुलिस अधिकारी,महिला थानाध्यक्ष के अलावा अन्य सम्बन्धित अधिकारी की उपस्थिति में महिला उत्पीड़न की घटनाओं की समीक्षा की जाएगी।