जनपद रामपुर:-
जिला रामपुर की मिलक तहसील में एक खेत में नवजात शिशु का शव मिलने सनसनी फ़ैल गई।शव को कुत्ते नोंच रहे थें ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया है।कोतवाली क्षेत्र के खमरिया गांव में शनिवार सुबह एक नवजात शिशु का शव खेत में मिलने से सनसनी फैल गई।शव को कुत्ते नोच रहे थे,तभी वहां से गुजर रहे ग्रामीणों के होश उड़ गए कुत्तों का झुंड शिशु के शव को नोंच रहा था,इस दौरान उन्होंने मौके पर पहुंचकर कुत्तों को भगाया और पुलिस को सूचना दी।ग्रामीणों के अनुसार,यह मामला कलयुगी मां का प्रतीत होता है, जिसने नवजात को जन्म देने के बाद निर्दयता से खेत में फेंक दिया।शव मिलने की खबर पूरे गांव में आग की तरह फैल गई, और यह चर्चा का मुख्य विषय बन गया।पुलिस मौके पर पहुंची और नवजात के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।मामले की जांच जारी है, और पुलिस ने इस घटना के पीछे के कारणों और दोषियों की पहचान के लिए कदम उठाए हैं।गांव में चर्चा का विषय
खमरिया गांव की गलियों में यह मामला चर्चा का केंद्र बन गया है। ग्रामीणों ने घटना पर गहरा दुख और नाराजगी जताई है।

