जिला रामपुर :-
नित्य समाचार न्यूज़ एजेंसी
सह-सम्पादक/ आर के कश्यप
जिला रामपुर में तुरैहा मछुआ समाज द्वारा मोहल्ला चौकी हजियानी पर वीर एकलव्य जयंती मनाई गई। संगठन की कार्यकर्ताओं ने वीर एकलव्य के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनकी जयंती मनाई। इस मौके पर संगठन के जिला अध्यक्ष कमल कुमार तुरैहा ने कहा की वीर एकलव्य का अंगूठा दान में नहीं बल्कि जबरदस्ती गुरु द्रोणाचार्य ने काटा था। अब किसी एकलव्य जैसे शिष्य का अंगूठा नहीं कटवाया जाएगा बल्कि उसकी इस लायक बनाया जाएगा कि एक इतिहास बन सके । उन्होंने उन्होंने उत्तर प्रदेश सरकार से द्रोणाचार्य और अर्जुन पुरस्कार बंद कर उसकी जगह एकलव्य पुरस्कार प्रदान करने की मांग की गई। उन्होंने कहा कि आज हमारा समाज शिक्षा व रोजगार में काफी पीछे चला गया है। इसका मुख्य कारण समाज को आज की राजनीति में उचित प्रतिनिधित्व नहीं मिल पाया है। उन्होंने समाज में शिक्षा व समाज की एकता पर जोर दिया। उन्होंने समाज के लोगों से बच्चों पर विशेष शिक्षा पर जोर दिया गया जोर दिया उन्होंने कहा कि समाज के लोग नेतृत्व विकसित करें । समाज में जागरूकता लाकर राजनीतिक इच्छा शक्ति जगाएं।संगठित रहकर ही समाज के विरोधियों को मुंहतोड़ जवाब दिया जा सकता है। उन्होंने कहा कि समाज का युवा वर्ग एक होकर तू कभी भी कोई राजनीतिक पार्टी उनका शोषण नहीं कर सकती। इसलिए जब तक रहे एक रहे। इस मौके पर जिला मंत्री राम सिंह तुरैहा एडवोकेट, पंडित राम गोपाल, मुरारी लाल, डॉक्टर कृपाल सिंह तुरैहा, बाल किशन ,राम किशोर, गोविंद राम ,कमल उर्फ मुन्ना भाई, दिनेश कुमार ,विनोद कुमार एडवोकेट, अजय कुमार प्रधान, जी ,जबर सिंह ,पूरन लाल मास्टर जी,संजय तुरैहा, संतोष रानी, रानी देवी, आदि मौजूद रहे

