श्री कृष्ण जन्माष्टमी के उपलक्ष में श्री शिव शीतला माता मंदिर में अखंड रामचरितमानस पाठ आरंभ,


जनपद रामपुर🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳

नित्य समाचार न्यूज़ एजेंसी👁👁

प्रधान संपादक डीके सिंह🇮🇳🙏🇮🇳

👉*जन्माष्टमी पर नगर में गूँजा भक्ति का महास्वर* 

👉श्री शिव शीतला माँ मंदिर में संगीतमय अखंड रामचरितमानस पाठ आरंभ, कल होगा छठी पूजन

 

👉बिलासपुर नगर का अति प्राचीन एवं आस्था का केंद्र श्री शिव शीतला माँ मंदिर, जो दशकों से निर्माणाधीन है, इस समय धार्मिक एवं आध्यात्मिक आनंद का अद्भुत दृश्य प्रस्तुत कर रहा है। महंत महेंद्र सागर की  सेवा और समर्पण से यह मंदिर निरंतर धार्मिक गतिविधियों का प्रमुख स्थल बना हुआ है।

👉जन्माष्टमी पर्व पर भगवान श्रीकृष्ण की छठी के अवसर पर मंदिर प्रांगण में 24 घंटे का संगीतमय अखंड श्रीरामचरितमानस पाठ आरंभ हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ नगर के वरिष्ठतम समाजसेवी कुशल कुमार एडवोकेट ने दीप प्रज्वलित कर किया। बाहर से आए हुए गायक मंडलों के मधुर स्वरों से पूरा वातावरण “सियाराम मय” हो उठा।

👉दीप प्रज्वलन के पश्चात अपने संबोधन में कुशल कुमार ने कहा—

👉”यह मंदिर केवल पूजा का स्थान नहीं, बल्कि हमारी आस्था, एकता और संस्कृति का जीवंत प्रतीक है। महंत महेंद्र सागर जी के अथक प्रयासों से यह परंपरा निरंतर आगे बढ़ रही है। जीवन पर्यंत मेरा संकल्प रहेगा कि मैं समाज और धर्म की सेवा करता रहूँ।”

उन्होंने नगरवासियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा—

👉”मैं उन सभी का धन्यवाद करता हूँ जिन्होंने समय-समय पर मंदिर निर्माण में सहयोग दिया है। विशेष रूप से नगर पालिका अध्यक्ष चित्रक मित्तल, वरिष्ठ अधिवक्ता राजेश सैनी, व्यापार मंडल महामंत्री राजीव अग्रवाल, समाजसेवी सुनील गुप्ता एवं प्रयत्नशील युवा समाजसेवी जितेंद्र वर्मा और समाजसेवी उपकार गोयल (राजस्थान मार्बल) का योगदान इस मंदिर की प्रगति में सराहनीय है।”

👉महंत महेंद्र सागर ने इस अवसर पर कहा

👉”जन्माष्टमी पर्व पर श्रीरामचरितमानस का संगीतमय अखंड पाठ हमारे नगर के लिए सौभाग्य की बात है। यह आयोजन न केवल धार्मिक अनुष्ठान है, बल्कि हमारी संस्कृति और परंपरा का उत्सव भी है। समाजसेवी कुशल कुमार जी का आशीर्वाद इस आयोजन की आत्मा है।”

👉21/8/2025 को समापन एवं छठी पूजन

👉यह भव्य आयोजन कल सांय तक निरंतर चलेगा। अखंड पाठ के विश्राम के उपरांत श्रीकृष्ण छठी पूजन विधिवत संपन्न किया जाएगा।

 

श्रद्धालुओं से आह्वान

👉मंदिर प्रबंधन एवं महंत महेंद्र सागर ने सभी नगरवासियों से आग्रह किया है कि अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर इस धार्मिक आयोजन का लाभ लें और इस पावन परंपरा को सफल बनाएं।

——————————–;;————

🙏 पूरा नगर इस समय धार्मिक उल्लास में डूबा है और मंदिर प्रांगण से उठती राम-नाम की गूंज हर भक्त के हृदय में श्रद्धा और भक्ति का संचार कर रही है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!