: ब्रेकिंग न्यूज
दिल्ली में लाल किले के पास हुआ धमाका
धमाके में कई लोगों के घायल होने की सूचना
नौ लोगों की मौत की आशंका
👉: दिल्ली में लाल किले मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर 1 के पास पार्किंग में खड़ी एक कार में अचानक धमाके के साथ आग लग गई। जिससे आसपास अफरा तफरी का माहौल हो गया।
धमाका इतनी तेज था कि उसके आसपास तीन-चार गाड़ियों ने भी आग पकड़ ली। मौके पर 9 लोगों की मौत की आशंका है एवं कई लोग घायल बताए जा रहे हैं।
धमाके के बाद फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने आग पर काबू पाया, फॉरेंसिक टीम मौके पर मौजूद है।
धमाके की वजह का पता लगाया जा रहा है दिल्ली में हुए धमाके को देखते हुए पूरे एनसीआर में हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया है।

