धान खरीद में धांधली पर भाकियू महात्मा टिकैत का हल्ला बोल, धान क्रय केंद्र प्रभारियों को दी धरने की चेतावनी


जनपद रामपुर🇮🇳🇮🇳

नित्य समाचार👁👁

रामपुर: 👉बिलासपुर  तहसील में रामपुर रोड नवीन मंडी परिसर में लगे के धान क्रय केंद्रों पर किसानों की फसलों की खरीद में गड़बड़ी और भ्रष्टाचार को लेकर भारतीय किसान यूनियन महात्मा टिकेट ने प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोलने की दी चेतावनी है। संगठन के पदाधिकारियों ने धान खरीद प्रक्रिया में हो रही अनियमितताओं पर नाराजगी जताई।

भाकियू नेताओं ने आरोप लगाया कि जिले के विभिन्न धान क्रय केंद्रों पर वास्तविक किसानों की उपज नहीं खरीदी जा रही, जबकि केंद्रों के प्रभारी और माफिया तत्व व्यापारियों की फसलें खरीदने में जुटे हैं। उन्होंने कहा   धान के केंद्र प्रभारी सुबह अपनी हाजिरी लगाकर चले जाते हैं कुछ केंद्र प्रभारी बीमारी का बहाना बनाकर छुट्टी पर चले जाते हैं किसी भी केंद्र प्रभारी का केंद्र पर आने जाने का कोई निश्चित टाइम नहीं है, जिससे किसान अपनी उपज लेकर केंद्रों के चक्कर काटने को मजबूर हैं। संगठन ने बताया कि कागजातों के सत्यापन के नाम पर किसानों को बेवजह परेशान किया जा रहा है, जिससे समय और पैसे दोनों का नुकसान हो रहा है।

वहीं, सरकार की खरीद नीति के दावे जमीनी हकीकत से कोसों दूर हैं। धान केंद्रों पर भ्रष्टाचार, मनमानी और अधिकारियों की मिलीभगत चरम पर है। संगठन ने से मांग की है कि सभी धान क्रय केंद्रों की निष्पक्ष जांच कराई जाए, दोषियों पर कार्रवाई हो और किसानों की फसल का उचित मूल्य व समय पर भुगतान सुनिश्चित किया जाए। भाकियू (अराजनैतिक) ने चेतावनी दी कि यदि  किसानो की मांगे नहीं मानी गईं, तो 20 नवंबर से जिला खाद्य अधिकारी कार्यालय, रामपुर पर अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन शुरू किया जाएगा। इस दौरान जिला अध्यक्ष  ज्ञानपाल यादव, जिला महासचिव हरिशंकर यादव, के.पी. यादव, दिनेश यादव, नेमपाल और शिशुपाल सिंह  रमेश कुमार मुरारी लाल राजकुमार शंकर शाहिद अली अरशद मुस्तकीम बाबू शाह नाबूसा जावेद परवेज शौकत जफर लड्डन मियां जब्बार मियां गुरबाज सिंह निरंजन सिंह परमजीत सिंह समेत संगठन के अनेक पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *