श्रम विभाग द्वारा चलाया गया बाल श्रम उन्मूलन अभियान


जनपद रामपुर 🇮🇳🇮🇳

नित्य समाचार👁👁

रामपुर 👉*श्रम विभाग रामपुर द्वारा बाल श्रम उन्मूलन अभियान* के *अंतर्गत शासन के आदेशनुसार* जिलाधिकारी महोदय के निर्देशानुसार सहायक श्रमायुक्त राज कुमार के कुशल नेतृत्व में चिन्हित हॉटस्पॉट पर अभियान श्रम विभाग, महिला कल्याण विभाग व एएचटीयू की संयुक्त टीम द्वारा चलाया गया। यह अभियान सैफ़नी, शाहाबाद रामपुर मे स्थित विभिन्न होटलों, ढाबा, रेस्टोरेंट, ऑटोमोबाइल्स की दुकानों एवं बाजार में स्थित अन्य प्रतिष्ठानों में बाल श्रम मुक्ति का आयोजन कर 05 बाल श्रमिकों को अवमुक्त कराया गया तथा 12 किशोर श्रमिको को चिन्हांकित करते हुए संबंधित सेवायोजकों के विरुद्ध नियमानुसार विधिक कार्यवाही अपनाई गई।

उक्त अभियान में अभिभावकों एवं व्यापारियों व सार्वजनिक स्थानों में बाल श्रम न करने के लिए हिदायत दी गई साथ ही 1098 कि कार्यप्राणाली के बारे में जानकरी दी गई।

उक्त अभियान में  देवेन्द्र सिंह श्रम प्रवर्तन अधिकारी,  अजय मौर्य संरक्षण अधिकारी,  मनोज कुमार शर्मा ए एच टी यू प्रभारी ,नसीम,राहुल, अमित कुमार एएचटीयू टीम चाइल्ड हेल्पलाइन से सुपरवाइजर शिवम सिंह व समस्त टीम मौजुद रही l


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!