रामपुर
नित्य समाचार👁👁
जिलाधिकारी अजय कुमार द्विवेदी एवं पुलिस अधीक्षक विद्या सागर मिश्र की उपस्थिति में तहसील मिलक सभागार में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया।
सम्पूर्ण समाधान दिवस दौरान कुल 26 शिकायती प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिनमें से 08 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण किया गया। शेष प्रकरणों के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु सम्बन्धित अधिकारियों को निर्धारित समय-सीमा में कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए।
सम्पूर्ण समाधान दिवस में फरियादियों की शिकायतों को गम्भीरतापूर्वक सुनते हुए जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि शिकायत निस्तारण के उपरान्त शिकायतकर्ता को अवगत कराना सुनिश्चित करें।
इस अवसर पर बार एसोसिएशन द्वारा तहसील मिलक में ग्राम न्यायालय की स्थापना हेतु मांग पत्र प्रस्तुत किया गया।
ग्राम करींगा से गुजरने वाली सड़क पर अवैध रूप से उपले व घूरे डाले जाने की शिकायत पर जिलाधिकारी ने राजस्व व पुलिस की संयुक्त टीम गठित कर तत्काल कार्यवाही के निर्देश उपजिलाधिकारी मिलक को दिए।
ग्राम भंवरकी की महिला द्वारा अपने दिव्यांग बच्चों के उपचार हेतु दिए गए प्रार्थना पत्र पर जिलाधिकारी ने मुख्य चिकित्साधिकारी को निर्देशित किया कि बच्चों को जिला अस्पताल स्थित एनआरसी केन्द्र में भर्ती कराकर उपचार सुनिश्चित कराया जाए।
पुलिस अधीक्षक ने पुलिस विभाग से सम्बन्धित शिकायतों को सुनते हुए सम्बन्धित थाना प्रभारियों को त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए।
सम्पूर्ण समाधान दिवस के दौरान विद्युत, भूमि पैमाइश, राशन कार्ड, आयुष्मान कार्ड एवं पुलिस विभाग से सम्बन्धित शिकायतें प्रमुख रूप से प्राप्त हुईं
इसी प्रकार तहसील स्वार में मुख्य विकास अधिकारी श्री गुलाब चन्द्र की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया, जिसमें कुल 12 शिकायतें प्राप्त हुई और 02 शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया। तहसील सदर में अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) श्री संदीप कुमार वर्मा की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया, जिसमें 22 शिकायतें प्राप्त हुई, जिसमें से 03 शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया। तहसील बिलासपुर में अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) डा0 नितिन मदान की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया, जिसमें 12 शिकायतें प्राप्त हुई, जिसमें से 03 शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया। तहसील शाहबाद में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया, जिसमें 10 शिकायतें प्राप्त हुई, जिसमें से 02 शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया। इसके अतिरिक्त तहसील टाण्डा में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में 14 शिकायतें प्राप्त हुई और 03 शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया

