लाइसेंसी रिवाल्वर से डॉक्टर ने खुद को गोली से उड़ाया


′नित्य समाचार👁👁

यूपी के सीतापुर में उस समय हड़कंप मच गया जब शुक्रवार सुबह एक डॉक्टर ने खुद की कनपटी पर गोली मारकर आत्महत्या कर ली। गोली चलने की आवाज सुनकर पत्नी और नौकर कमरे में भाग कर पहुंचे तो वह बेड पर खून से लथपथ पड़े थे। कनपटी पर गोली लगी थी, उनकी लाइसेंसी रिवॉल्वर उनके हाथ में थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल का स्थल निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए हैं। आत्महत्या का स्पष्ट कारण अभी सामने नहीं आया है। पूछताछ में सामने आया है कि दो सप्ताह से वह घर में ज्यादा किसी से बात नहीं कर रहे थे,

शहर कोतवाली के बट्सगंज निवासी डॉ. राजेन्द्र चौधरी (69) बच्चों के डॉक्टर थे। खैराबाद इलाके में वह क्नीनिक चलाते थे। परिवार में पत्नी शक्ति चौधरी और दो बेटे हैं। दोनों बेटे बाहर रहते हैं। घर पर डॉ. राजेन्द्र और पत्नी शक्ति ही रहती थी,


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *