डी के सिंह🙏 नित्य समाचार👁👁
*सुरक्षा और यातायात के पुख्ता इंतजाम*
*एसपी नैनीताल ने पुलिस कर्मियों को व्यापक सुरक्षा व्यवस्था के दिए निर्देश*
*एसएसपी नैनीताल डॉ0 मंजूनाथ टी0सी0* के निर्देशानुसार, 02 अप्रैल 2026 को रामनगर में माननीय मुख्यमंत्री, उत्तराखंड के प्रस्तावित वी0आई0पी0 कार्यक्रम को लेकर सुरक्षा व्यवस्थाओं के संबंध में *डॉ0 जगदीश चंद्र, एसपी नैनीताल* द्वारा पी0एन0जी0 डिग्री कॉलेज रामनगर में ड्यूटी पर तैनात होने वाले समस्त पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों की ब्रीफिंग की गई।
*सख्त एक्सेस कंट्रोल:* वी0आई0पी0 प्रोटोकॉल के मानकों के अनुसार कार्यक्रम स्थल, वीआईपी मार्ग तथा आसपास के क्षेत्रों में सख्त सुरक्षा घेरा और एक्सेस कंट्रोल सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
▫️*सघन चेकिंग एवं फ्रिस्किंग:* सुरक्षा के मद्देनजर संदिग्धों पर नजर रखने और प्रभावी चेकिंग व फ्रिस्किंग करने के कड़े निर्देश दिए गए।
▫️*सुगम यातायात व्यवस्था:* आम जनता को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए यातायात पुलिस और सीपीयू को सुव्यवस्थित ट्रैफिक प्लान लागू करने हेतु निर्देशित किया गया।
▫️*व्यवहार कुशलता:* ब्रीफिंग के दौरान स्पष्ट किया गया कि सभी पुलिसकर्मियों को शालीनता और विनम्रता से व्यवहार करेंगे।
▫️*वीआईपी मार्ग:* वीआईपी मूवमेंट के दौरान VIP मार्गो पर सभी रोक, रुकावटों को पूर्व में ही दूर कर लिया जाय।
▫️सभी को सतर्कता और पूर्ण मुस्तैदी के साथ वीआईपी ड्यूटी सम्पादित करने के निर्देश दिए गए।
▫️इस दौरान * मनोज कुमार कत्याल एसपी हल्द्वानी एवं सुमित कुमार सीओ रामनगर* द्वारा भी पुलिस कर्मियों को ड्यूटी प्वाइंट, संचार व्यवस्था एवं मार्ग व्यवस्था के बारे में विस्तृत निर्देश दिए।
ब्रीफिंग के दौरान * गोपाल सिंह चौहान एसडीएम रामनगर, अमित कुमार सीओ हल्द्वानी, गौरव किरार सीएफओ नैनीताल*, हरकेश सिंह प्रतिसार निरीक्षक, अरुण सैनी प्रभारी निरीक्षक कालाढूंगी, ज्ञानेंद्र शर्मा निरीक्षक अभिसूचना, दिनेश सिंह फर्त्याल प्रभारी निरीक्षक बनभूलपुरा, राजकुमार बिष्ट निरीक्षक पुलिस दूर संचार नैनीताल, हरपाल सिंह प्रभारी निरीक्षक चोरगलिया, शिवराज सिंह निरीक्षक यातायात समेत वी0आई0पी0 ड्यूटी के लगे पुलिस अधिकारी/कर्मी मौजूद रहे।

