जनपद रामपुर🇮🇳🇮🇳
नित्य समाचार👁👁
भारतीय किसान यूनियन( अ) टिकेट की बैठक बिलासपुर कार्यलय पर की गई जिसमे आशीष गुप्ता राष्ट्रीय अध्यक्ष यूथ सभा ने कहा बढ़ती महंगाई को लेकर शिक्षा बहुत महंगी होती जा रही है स्कूल वाले अपनी मनमानी फीस ले रहे हैं बच्चों का भविष्य अंधेरे में जा रहा है शिक्षा प्राप्त करने वाली किताबें का मूल्य इतना अधिक है कि गरीब मजदूर किसान अपने बच्चों को प्राइवेट स्कूल में पढ़ने के बारे में 10 बार सोचते है बढ़ती महंगाई एवं बेरोजगारी से गरीब मजदूर किसान का बच्चा शिक्षा से दूर होता जा रहा है प्राइवेट स्कूल की इतनी महंगी फीस एवं कोर्स को लेकर गरीब मजदूर किसान के बच्चों का जीवन अंधकार में जा रहा है और कहा कि मैं भारत सरकार से निवेदन करना चाहता हूं गरीब मजदूर किसान के बच्चों का भी ध्यान रखते हुए बढ़ती महंगाई पर रोक लगाई जाए और प्राइवेट स्कूलों पर हर सल बढ़ाती हुई फीस ड्रेस और किताबों के मूल्य पर रोक लगाई जाए जिससे गरीब मजदूर किसान का बच्चा भी प्राइवेट स्कूल में पढ़ने का साहस जुटा सके राष्ट्रीय अध्यक्ष यूथ सभा के बातों का अनुसारन कर प्रदेश अध्यक्ष के सिंह ने कहा की अगर सरकर प्राइवेट स्कूलों की मनमानी पर रोक लगाने पर नाकाम होती है तो किसान आंदोलन जिला रामपुर की तहसील बिलासपुर से शुरू किया जाएगा
बैठक की अध्यक्षता यूथ सभा के प्रदेश अध्यक्ष डीके सिंह ने की
और बैठक का संचालन जावेद कादरी ने किया
बैठक में उपस्थित किसान एवं किसान नेता ब्लॉक अध्यक्ष गुड्डू। फरीद अहमद मिंटू अग्रवाल विकास राठौड़ विशाल राठौर राम राठौर विशाल शर्मा इत्यादि मौजूद रहे

