केंद्र प्रभारियों को दी चेतावनी किसानों के प्रति अच्छा रवैया और समय से गेहूं तोले (डी के सिंह )


जनपद रामपुर🇮🇳🇮🇳

नित्य समाचार👁👁

बिलासपुर 👉 भारतीय किसान यूनियन  (अ ) टिकेत यूथ सभा का एक प्रतिनिधिमंडल नवीन गल्ला मंडी बिलासपुर में गेहूं क्रय केन्द्र का दौरा किया ज्यादातर गेहूं के केदो पर किसानों के बैठने या पानी की व्यवस्था न होने पर आक्रोश जाहिर किया गया नाराजगी जताई कुछ कांटों पर तोल भी धीमी मिली   डी के सिंह (प्रदेश अध्यक्ष यूथ सभा) ने सभी केंद्र प्रभारीयों से  कहा कि किसानों के प्रति अच्छा रवैया और समय से गेहूं की तोले कोई भी असुविधा किसी को ना हो क्योंकि किसान अपनी फसल को अपनी औलाद की तरह 6 महीने पलता है फसल के ऊपर ही पूरा जीवन यापन है किसानों का अबकी बार बे मौसम बारिश के कारण गेहूं में नुकसान हुआ है पिछले साल की भांति अबकी बार बहुत कम परसेंटेज गेहूं हुई है इसलिए किसान अपनी परेशानियों में उलझता जा रहा है सरकार को  किसानो का नुकसान  देखते हुए तत्काल फैसला लेना चाहिए₹4000 कुंतल गेहूं का रेट होना चाहिए जबकि सरकार को अपने विधायक और मंत्रियों को फायदा पहुंचाना होता है तो तत्काल बैठक बुला लेते हैं कोई भी आदेश पारित कर दिया जाता है पक्ष विपक्ष सब एक मंच पर आ जाते हैं आज किसानों को जरूरत है महंगाई कई गुना बढ़ गई लेकिन फसल जो के तू ही दाम उसके अभी भी हैं चिंता का विषय है देश की सरकार और प्रदेश की सरकार एक ही पार्टी की सरकार है किसानों मजदूरों और छोटे व्यापारियों के हक में फैसले लेने चाहिए आज की तारीख में जितना दुखी किसान है और कोई नहीं है छोटे किसानों के बच्चे बाहर मजदूरिया कर रहे हैं दूसरे प्रदेशों में जाकर अपने परिवार का पालन पोषण करने हेतु छोटी-मोटी नौकरी कर परिवार पालने की कोशिश कर रहे हैं अगर किसानों को फसल के दाम ठीक-ठाक मिल जाएंगे तो किसानों की बहुत सारी परेशानियां कम हो जाएगी मंडी में किसानों को संबोधित करते हुए डी के सिंह ने कहा भारतीय किसान यूनियन (अ ) टिकेत यूथ सभा जनपद रामपुर के सभी पदाधिकारी अपने-अपने क्षेत्र के गेहूं क्रय केन्द्रों का दौरा करें और किसानों के साथ खड़े रहे इस मौके पर  मोहम्मद जावेद,अख्तर ,परवेज मिया , मुर्तजा ,फरीद ,हरीश ,अजय ,सचिन गुप्ता ,करण सिंह ,मोहम्मद यासीन ,शब्बो ,अंकुर जैन ,माया देवी, आशा देवी आदि शामिल है


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *