घर में घुसा 4 फीट लंबा सांप:वन विभाग की टीम ने सुरक्षित रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ा


डीके सिंह// नित्य समाचार रामपुर (तहसील अध्यक्ष:- ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन उत्तर प्रदेश, प्रदेश अध्यक्ष:- भारतीय किसान यूनियन अ टिकैत यूथ सभा, प्रदेश सचिव:- राष्ट्रीय अटल जनता पार्टी)

 

टीम ने सुरक्षित रेस्क्यू किया।

तहसील बिलासपुर के नगरिया कला गांव में बुधवार को घर में करीब 4 फीट लंबा सांप घुस गया, जिससे परिजनों में दहशत फैल गई। सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम ने सर्प का सुरक्षित रेस्क्यू कर उसे जंगल में छोड़ दिया।

यह घटना गांव  नगरिया कला आनंद नगर कॉलोनी पत्रकार डीके सिंह के घर में हुई। अचानक घर में सर्प को देखकर परिवार के सदस्य घबरा गए और उन्होंने तत्काल वन विभाग को इसकी सूचना दी।

सूचना मिलते ही डांडिया रेंज के वन क्षेत्राधिकारी अमित कुमार सिंह ने रेस्क्यू टीम को मौके पर भेजा। टीम ने सावधानीपूर्वक सर्प को पकड़ा और उसे सुरक्षित रूप से जंगल में छोड़ दिया।

रेस्क्यू टीम इंचार्ज फूल सिंह(स्नैक फैन) ने बताया कि पकड़ा गया सर्प पदम प्रजाति का था। यह बहुत जहरीला और खतरनाक होता है। सर्प के सुरक्षित पकड़े जाने के बाद परिजनों ने राहत की सांस ली।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *