वन क्षेत्राधिकारी आलोक कुमार शर्मा ने वनकर्मियों संग फहराया तिरंगा


डीके सिंह //नित्य समाचार

(तहसील अध्यक्ष ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन उत्तर प्रदेश)

*बिलासपुर*

80वें स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर वन क्षेत्राधिकारी *आलोक कुमार शर्मा* के नेतृत्व में डांडिया वन रेंज कार्यालय में धूमधाम से ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में वन क्षेत्राधिकारी आलोक कुमार शर्मा ने  राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इस दौरान वन रेंज के समस्त वनकर्मी, वनरक्षक और कर्मचारी उपस्थित रहे। परिसर को तिरंगे के रंग के गुब्बारों से सजाया गया था।

ध्वजारोहण के उपरांत सभी ने राष्ट्रगान गाकर राष्ट्रध्वज को सलामी दी। वन क्षेत्राधिकारी ने स्वतंत्रता संग्राम के अमर शहीदों को नमन करते हुए कहा कि जिस प्रकार हमारे वीरों ने देश की रक्षा के लिए बलिदान दिया, उसी प्रकार हमें भी जंगलों और वन्यजीवों की रक्षा के लिए समर्पित भाव से कार्य करना चाहिए।

उन्होंने कहा कि “हरियाली ही जीवन है”। वन संरक्षण, अवैध कटान और वन्यजीव तस्करी पर रोक लगाना हम सभी की प्राथमिकता है। पर्यावरण को स्वच्छ और सुरक्षित रखकर ही हम सच्ची मायने में राष्ट्र सेवा कर सकते हैं।

कार्यक्रम के अंत में वनकर्मियों ने देशभक्ति गीतों के साथ जंगल में भी स्वतंत्रता दिवस का उत्साह मनाया।

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *