डीके सिंह// नित्य समाचार
तहसील अध्यक्ष :- ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन उत्तर प्रदेश
*मेरठ, उत्तर प्रदेश | 23 अगस्त 2026*
मेरठ के तेजगढ़ी चौकी में तैनात एक दरोगा पर एक छात्रा ने गंभीर आरोप लगाए हैं। छात्रा का आरोप है कि दरोगा ने जान-पहचान बढ़ाकर उसका शोषण किया।
जानकारी के अनुसार, दरोगा अपाचि बाइक से रोजाना फ्लैट से चौकी आते-जाते थे। इसी दौरान उनकी पहचान चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय में पढ़ने वाली एम.ए. की एक छात्रा से हुई थी। आरोप है कि लिफ्ट देने के बहाने दोनों के बीच बातचीत बढ़ी और बाद में दरोगा ने नजदीकियां बढ़ा लीं।
पीड़िता का आरोप है कि शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाए गए और बाद में दूरी बना ली गई। इसके बाद पीड़िता ने एसएसपी कार्यालय में शिकायत देकर सबूत पेश किए।
शिकायत के आधार पर संबंधित थाने में बीएनएस की धारा 376 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। बताया जा रहा है कि आरोपी दरोगा फिलहाल फरार है।

