डीके सिंह //नित्य समाचार (तहसील अध्यक्ष:- ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन उत्तर प्रदेश)
*बिलासपुर, रामपुर*
रक्षाबंधन के त्योहार पर जब पूरा रामपुर जिला भाई-बहन के प्यार में डूबा था, तब बिलासपुर कस्बे में *शराब की दुकानों पर खुलेआम लूट मची हुई थी।
“ बोले, नहीं लेना है तो जाओ! त्योहार है, लेना है तो इसी रेट पर लो!”
आबकारी विभाग के बड़े-बड़े दावे सिर्फ कागजों तक ही सीमित रह गए हैं। कार्रवाई का कोई अता-पता नहीं!
बिलासपुर क्षेत्र में देशी और अंग्रेजी शराब की दुकानों पर ओवर रेट बिक्री का खेल बेधड़क चल रहा है। सरकारी रेट से 10 से 20 रुपये अधिक वसूल कर ग्राहकों को लूटा जा रहा है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि बिलासपुर की कई शराब दुकानों पर रेट लिस्ट नहीं लगी है। मनमाने दाम पर शराब बेची जा रही है। विरोध करने पर सेल्समैन अभद्रता पर उतारू हो जाते हैं।
लोगों ने बताया कि 80 रुपये वाली देशी शराब की 90 रुपये में दी जा रही है, जबकि अंग्रेजी शराब की बोतल पर भी 20 रुपये तक अधिक लिए जा रहे हैं।
क्षेत्र के लोगों ने जिला आबकारी अधिकारी, रामपुर से मांग की है कि बिलासपुर क्षेत्र की शराब दुकानों की जांच कर ओवर रेट वसूलने वाले दुकानदारों के लाइसेंस निरस्त किए जाये!

