*ग्रामीण पत्रकारों ने छह सूत्रीय मांगों को लेकर एसडीएम को सौंपा


डीके सिंह // नित्य समाचार 👁👁

(तहसील अध्यक्ष ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन उत्तर प्रदेश)

*बिलासपुर :* जिला रामपुर की तहसील बिलासपुर में ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने बुधवार को छह सूत्रीय मांगों को लेकर उपजिलाधिकारी आनंद कुमार कनौजिया को ज्ञापन सौंपा और समस्याओं के शीघ्र समाधान की मांग की।

संगठन के तहसील अध्यक्ष दुर्वेश कुमार के नेतृत्व में पत्रकारों का प्रतिनिधिमंडल तहसील पहुंचा और एसडीएम से मुलाकात कर विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया।

ज्ञापन में पत्रकारों के लिए *आयुष्मान कार्ड बनाए जाने*, अस्पतालों में लंबी कतार से बचाने के लिए अलग पर्ची अथवा काउंटर की व्यवस्था किए जाने की मांग प्रमुखता से रखी गई।

इसके अलावा पत्रकारों के लिए निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण एवं आवश्यक दवाइयों की सुविधा उपलब्ध कराने, *तहसील भवन में मीडिया कक्ष* की स्थापना करने तथा निजी स्कूलों में पत्रकारों के बच्चों को निशुल्क शिक्षा उपलब्ध कराने की मांग भी उठाई गई।

प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि ग्रामीण पत्रकार विषम परिस्थितियों में अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करते हैं, ऐसे में उनकी मूलभूत सुविधाओं से जुड़ी मांगों पर शासन स्तर से सकारात्मक पहल की जानी चाहिए।

एसडीएम आनंद कुमार कनौजिया ने पत्रकारों की मांगों को शासन स्तर तक पहुंचाने का आश्वासन दिया।

इस मौके पर शिव शंकर गुप्ता, नज़ीर दूल्हा खां, अनमोल रस्तोगी, कामरान खां कम्मू, हरविंदर सिंह सिद्धू, मुस्तुफा खां, नितिन कुमार, रमेश कुमार कश्यप और अली अहमद आदि मौजूद रहे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *