डीके सिंह // नित्य समाचार 👁👁
(तहसील अध्यक्ष:- ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन उत्तर प्रदेश)
*बिलासपुर (रामपुर), 2 अक्टूबर 2026:* राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती के पावन अवसर पर गुरुवार को तहसील परिसर बिलासपुर में गरिमामय वातावरण में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पूरे परिसर में देशभक्ति और राष्ट्रप्रेम का माहौल देखने को मिला।
कार्यक्रम का शुभारंभ प्रातः 09:00 बजे ध्वजारोहण के साथ हुआ। ध्वजारोहण के उपरांत राष्ट्रगान हुआ और सभी अधिकारियों-कर्मचारियों ने सत्य, अहिंसा और स्वच्छता की शपथ ली। इसके बाद उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं जय जवान-जय किसान के प्रणेता लाल बहादुर शास्त्री जी के चित्रों पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित किया
इस अवसर पर उपजिलाधिकारी, तहसीलदार, तहसीलदार न्यायिक एवं नायब तहसीलदार ने अपने संबोधन में कहा कि महात्मा गांधी ने सत्य और अहिंसा के बल पर देश को आजादी दिलाई, वहीं शास्त्री जी ने सादगी और ईमानदारी की मिसाल पेश कर ‘जय जवान-जय किसान’ का अमर नारा दिया। दोनों महापुरुषों का जीवन हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने सभी कार्मिकों से महापुरुषों के आदर्शों को अपने दैनिक जीवन एवं शासकीय कार्यों में पूर्ण निष्ठा व ईमानदारी के साथ आत्मसात करने का आह्वान किया।
कार्यक्रम के अंत में स्वच्छता अभियान पर विशेष जोर दिया गया और तहसील परिसर में स्वच्छता बनाए रखने का संकल्प दोहराया गया। इस मौके पर तहसील बिलासपुर के राजस्व निरीक्षक, समस्त लेखपाल बंधु, संग्रह अनुसेवक बंधु एवं नजारत अनुसेवक बंधु बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

