स्वार,चमरव्वा, और रामपुर शहर विधानसभा क्षेत्र में मिली सपा उम्मीदवार को 1,27,818 वोट की लीड बनी जीत की वजह


*स्वार,चमरव्वा, और रामपुर शहर विधानसभा क्षेत्र में मिली सपा उम्मीदवार को 1,27,818 वोट की लीड बनी जीत की वजह*

 

रामपुर लोकसभा क्षेत्र में पांच विधानसभा क्षेत्र हैं, जिसमें मुस्लिम बाहुल्य स्वार, रामपुर शहर सीट, चमरौआ आती हैं। जबकि सिख बहुल बिलासपुर व रिजर्व सीट मिलक आती हैं।

 

मुस्लिम बहुल स्वार, रामपुर शहर और चमरौआ विधानसभा क्षेत्र से सपा प्रत्याशी मौलाना मौहिब्बुल्लाह नदवी ने 1,27,818 मतों की निर्णायक लीड ली। जिसमें स्वार से 50,750, चमरौआ से 39,248 व रामपुर शहर सीट से 37,820 मतों की बड़ी बढ़त ली है। जबकि स्वार में भाजपा की सहयोगी पार्टी अपना दल के विधायक शफीक अंसारी हैं।

 

जबकि रामपुर शहर सीट से आकाश सक्सेना विधायक हैं। हालांकि बिलासपुर में कृषि राज्य मंत्री बलदेव सिंह औलख व मिलक विधायक राजबाला भाजपा प्रत्याशी को जिताने में तो कामयाब तो हुए लेकिन मतों का बंटवारे ने उनके जीत का अंतर बहुत कम कर दिया।

 

दोनों सीटों से भाजपा प्रत्याशी ने 39,720 मतों की बढ़त जरूर ली। जिसमें बिलासपुर से भाजपा ने 19,867 व मिलक से 19,853 मतों से जीत दर्ज की लेकिन ये बढ़त सपा प्रत्याशी की 1,27, 818 की निर्णायक बढ़त को मात देने में नाकाम साबित हुई।

 

भाजपा के गढ़ बिलासपुर में सपा प्रत्याशी को 83,764 मत पड़े, जबकि मिलक से सपा को 78,344 वोट मिले। जबकि भाजपा के लिए दोनों मजबूत गढ़ माने जाते है, जिससे साबित हो रहा है कि सिख मतों और दलित मतों में सपा सेंध लगाने में कामयाब हुई है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *