जनपद रामपुर में विभिन्न समुदाय के लगभग 1800 जोड़े एक दूसरे के परिणय सूत्र में बधेंगे


रामपुर ब्रेकिंग न्यूज :-                        जनपद रामपुर में दिनांक 12.11.2024 को मुख्यमन्त्री सामूहिक विवाह योजना के अन्तर्गत महात्मा गांधी स्टेडियम में होने वाले कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर पुलिस अधीक्षक रामपुर, मुख्य विकास अधिकारी सहित अन्य अधिकारियों के साथ स्थल का जायजा लिया गया।
👉 जनपद में विभिन्न समुदाय के लगभग 1800 जोड़े एक दूसरे के परिणय सूत्र में बधेंगे।
👉 कार्यक्रम का आयोजन भव्य एवं पारंपरिक रूप सम्पन्न कराया जायेगा।
👉 नव दम्पत्य युगल केे साथ आने वाले पारिवारिक जनों के लिए भोजन, पेयजल आदि की समुचित व्यवस्था रहेगी।
👉 कार्यक्रम की समस्त आवश्यक व्यवस्थायें अपने निर्देशन में पूर्ण कराने हेतु मुख्य विकास अधिकारी को निर्देशित किया गया।
👉 अपर पुलिस अधीक्षक रामपुर को वाहनों की पार्किंग की समुचित व्यवस्था कराने के निर्देश दिये गये।
👉 जिला समाज कल्याण अधिकारी को सामूहिक विवाह से संबंधित समस्त आवश्यक व्यवस्थायें आज ही पूर्ण करने के निर्देश दिये गये।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!